मयूर प्रकाश वकीलों के प्रधान

By: May 27th, 2018 12:10 am

मंडी —जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में मयूर प्रकाश शर्मा निर्विरोध प्रधान चुने गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ समारोह शनिवार को बार रूम में आयोजित किया गया। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव इस वर्ष सर्वसम्मति से आयोजित हुए। इसमें मयूर प्रकाश शर्मा को प्रधान, तिलक राज पठानिया को उपप्रधान, रूपेश उपाध्याय को महासचिव, सन्नी वर्मा को सहसचिव, शेर सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष, डीके ठाकुर को लाइब्रेरियन, राज कुमार, संजय कुमार और विनायक शर्मा को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चुनाव आयुक्त लोकेश कपूर ने शनिवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण समारोह में शपथ दिलाई। हालांकि बार एसोसिएशन के चुनाव 26 मई को निर्धारित थे, लेकिन एसोसिएशन की आम सभा में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के पदाधिकारी चुन लेने के कारण यह चुनाव नहीं हो पाया। इसके चलते शनिवार को चुनाव की बजाय शपथ ग्रहण का समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान मयूर प्रकाश शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांगों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी की व्यवस्था सुधारने, ई-लाइब्रेरी स्थापित करने, महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में बैठने की व्यवस्था करने, अधिवक्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था व चैंबर बनाने के कार्य उनकी प्राथमिकता होंगे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की ओर से समीर कश्यप को प्रेस सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन में जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारी तथा बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App