मरने के बाद भिखारिन के खाते में निकले 7.4 करोड़

By: May 22nd, 2018 12:04 am

लेबनान की सड़कों पर भीख मांगने वाली फातिमा ओथमान की भी अजीब जिंदगी रही। सारी जिंदगी वह भीख मांग कर अपना गुजारा करती रही। अब जब उसकी मौत हो चुकी है और उसे कफन व थोड़ी सी जमीन से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए तो उसके पास से खजाना बरामद हुआ है। फातिमा सिविल वॉर में शारीरिक रूप से विकलांग हो गई थीं। वह अपने हाथ व पैरों का इस्तेमाल नहीं कर पाती थीं। स्थानीय पुलिस ने 52 वर्षीय फातिमा का शरीर बारबीर जिला में खड़ी एक लावारिस कार से बरामद किया। उनके पास से स्थानीय बैंक की पासबुक भी बरामद हुई, जिसके मुताबिक उनके सेविंग अकाउंट में 1.7 अरब लेबनानी पाउंड (11 लाख डालर या 7.4 करोड़ रुपए) जमा हैं। पुलिस प्रवक्ता जोसेफ मुसल्लेम ने बताया कि फातिमा की मौत हार्ट अटैक से हुई और उसे संदिग्ध नहीं माना जा रहा है। मगर उनके पास इतनी ज्यादा रकम का होना, सभी के लिए हैरत का सबब है। फातिमा इससे पहले तब चर्चा में आई थीं, जब एक लेबनानी सैनिक द्वारा उन्हें पानी पिलाने वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। सैनिक के इस कदम के लिए सेना कमांडर से उसकी तारीफ भी की थी। फातिमा के परिजन उत्तरी लेबनान के शहर ऐन अल जहाब में रहते हैं। अब उनकी अंतिम विदाई स्थानीय रीति-रिवाजों से की जा सकेगी। पुलिस ने बताया कि फातिमा का परिवार भी उनके द्वारा जोड़ी गई रकम के बारे में जानकर स्तब्ध था।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App