महंगाई की मार से जनता परेशान

By: May 28th, 2018 12:01 am

आल इंडियन कांग्रेस संगठन ने घेरी सरकार, भ्रष्टाचार का जड़ा आरोप

घुमारवीं – आल इंडियन कांग्रेस संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक घुमारवीं में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के उपाध्यक्ष राजा राजपूत ने की तथा बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मलिक ने शिरकत की। बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया गया तथा आने वाले लोकसभा चुनावों के बारे तैयार रहने को कहा गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मलिक ने कहा कि संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता हैं, अगर कार्यकर्ता मजबूत होंगे, तो संगठन को अपने आप मे मजबूती मिलेगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन कार्यकर्ताओं को भी साथ लेकर चलना है, जिनकी अनदेखी हो रही हैं। कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा, हमारा मजबूती का स्तंभ है। श्री मलिक ने भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा तो जुमलेबाजियों की पार्टी है, उनकी कथनी व करनी में अंतर है। भाजपा को बढ़ रही महंगाई की चिंता नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की चिंता है, उनके लिए दिन-प्रतिदिन काम किया जा रहा है। आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। देश के प्रधानमंत्री मन की बात कहने  के लिए हर महीने आ जाते हैं, पर लोगों व गरीब जनता की मन की बात नहीं समझ पाते हैं। श्री मलिक ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में ही हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा को आइना दिखा देखी और प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली मे ही आएंगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग  रजनीश मेहता, नसीबदीन प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष, अरविंद कालिया प्रदेश महासचिव एनएसयूआई, बिलासपुर अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह, बिलासपुर अध्यक्ष यूथ विंग अभिषेक भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता नरेश, जिला सिरमौर अध्यक्ष बलिंद्र, शिमला अध्यक्ष विक्रम, वरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App