मेहमान परिंदों से पौंग गुलजार 

By: May 27th, 2018 12:20 am

इस बार झील पर पहुंचे 60 प्रजातियों के 8324 विदेशी पक्षी

हमीरपुर —इस बार पौंग झील पर दर्जनों प्रजातियों के हजारों परिंदे पहुंचे हैं। विभिन्न प्रजातियों के मेहमानों से पाैंग झील की सुंदरता और बढ़ गई है।  पौंग लेक के चारों तरफ देशी व विदेशी मेहमानों का डेरा लगा है।  इस बार जलीय जीव जंतुओं पर निर्भर पक्षियों की सबसे अधिक प्रजातियां पौंग झील पर पहुंची हैं। इन्हें यहां पर्याप्त भोजन व पानी मिल रहा है। जलीय प्रजातियों के हजारों परिंदों ने यहां पर रहना शुरू कर दिया है।  पौंग झील पहुंचे आठ हजार पक्षियों में से सात हजार से अधिक जलीय जीव जंतुओं पर निर्भर हैं। वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा करवाई गई गणना में यह बात सामने आई है। माना जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इनकी संख्या अधिक है। इस बार कुल मिलाकर 60 प्रजातियों के पक्षियों ने पौंग झील को अपना रैनबसेरा बनाया है। विभाग की मानें, तो पिछले वर्ष इनकी संख्या कुछ हद तक कम थी। इस बार आठ हजार से अधिक परिंदों ने पौंग झील की शोभा बढ़ाई है। सुबह से ही झील पर पक्षियों का डेरा लग जाता है। देर शाम तक यहां पर पक्षियों की चहचहाट सुनने को मिल रही है। इस बार पानी पर निर्भर पक्षियों की 34 प्रजातियां झील किनारे पहुंची हैं। इनकी संख्या 7347 आंकी गई है। वहीं 10 अन्य प्रजाति के पक्षी पहुंचे हैं। इनकी संख्या 774 है। इसके साथ ही गैर प्रजनन पक्षियों की भी 16 प्रजातियां पहुंची हैं।  गुरूवार को की गई गणना में यह आंकड़े सामने आए हैं। पौंग डैम पर आगामी दो माह तक पक्षियों की संख्या और बढ़ सकती है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App