यमुनानगर में घर-घर मिलेंगी सुविधाएं

By: May 24th, 2018 12:02 am

स्वास्थ्य शिविर के आगाज पर बोले विधायक घनश्याम दास अरोड़ा

यमुनानगर— यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैंप का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, पार्षद संगीता सिंघल, कुसुम मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होेंने कहा कि शहर में इस पीएचसी को खोलने का उद्देश्य सरकार द्वारा आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं घर के पास ही उपलब्ध करवाना तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ ंको जन-जन तक पंहुचाना है। सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशानुसार कैंप में स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, प्रयोगशाला व महिला स्वास्थ्य कर्त्ता की टीम को लगाया गया है, जो मरीजों की हर  सुविधा। इस अवसर पर एक आर्कषक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसके माध्यम से परिवार कल्याण, टीकाकरण, एडसएटीबी, मुफ्त एंबुलेंस 108, मलेरिया, डेंगू, चिक्कनगुनिया तथा जापानी बुखार के विषय पर जानकारी दी गई। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डा. वीके जैन, डा. विजय परमार, डा. राजेश कुमार, डा. मधु, सुदेश कांबोज, डा. गीतू, विजय और प्रीति बक्शी द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App