लांग जंप में आकर्षित-खुशबू अव्वल

By: May 28th, 2018 12:05 am

धर्मशाला —जिला कांगड़ा की वार्षिक जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन सिंथेटिक टै्रक धर्मशाला में आयोजित की गई। इस वार्षिक एथलेटिक मीट में जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से 200 से भी अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। जिला कांगड़ा एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विक्रम चौधरी तथा महासचिव रमेश मस्ताना ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान अंडर-20 लड़कों के लांग जंप में आकर्षित ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय और रमनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में खुशबू ने प्रथम व दीक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 18 लड़कों के लांग जंप में अखिल ने प्रथम, विकास ने द्वितीय व शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में लता ने प्रथम व उषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 लड़कों के लांग जंप में लक्ष्य ने प्रथम, लविश ने द्वितीय तथा विनायक गुलेरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। युवतियों के वर्ग में सैजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लांग जंप में लड़कों के वर्ग में विनायक चौधरी पहला, वैभव ने दूसरा व शुभम ने तीसरा  स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में काजल प्रथम, विशाखा द्वितीय तथा अंशिका ठाकुर ने तृतीय स्थान अर्जित किया। प्रतियोगिता में अंडर-16 वर्ग में 2000 मीटर दौड़ में लड़कियों के वर्ग में रवीना पहले तथा भोली दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में अभिषेक शर्मा पहले, अंशुल दूसरे तथा आशव तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-20 लड़कों की 800 मीटर दौड़ में अमन  प्रथम, राहुल कौंडल दूसरे तथा लक्की तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-20 लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ मे खुशबू प्रथम तथा दीक्षा दूसरे स्थान पर रही।  युवकों के अंडर 20 वर्ग में सौरभ प्रथम स्थान अर्जित किया। अंडर-18 लड़कों के वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अभि शर्मा प्रथम, अखिल दूसरे तथा कमलेश तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 लड़कियों  के वर्ग में लता ने प्रथम तथा उषा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-16 लड़कों की 800 मीटर दौड़ में निमेश प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा अखिल तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की प्रतियोगिता में खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में समीक्षा प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय तथा दिया तृतीय स्थान पर रही। युवकों में आकृत प्रथम, शुभम द्वितीय तथा वैभव तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 16 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में विनायक प्रथम, लक्ष्य द्वितीय तथा अंकुश तृतीय स्थान पर रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App