वृद्धाश्रम में रखा जाएगा चौकीदार

By: May 21st, 2018 12:05 am

सुंदरनगर —वृद्धाश्रम देहरी सुंदरनगर में रविवार 11 बजे मासिक बैठक का आयोजन डाक्टर पदम सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता  में किया गया। बैठक में विशेष तौर पर ट्रस्ट के पैटर्न कंवर कमल सिंह सेन मौजूद रहे। उनके साथ उनकी पुत्री गीतिका और दामाद अनिरुद्ध कटोच भी मौजूद रहे, जिन्हें ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सूद द्वारा अप्रैल, 2018 में आय  और व्यय का ब्यौरा पेश किया गया, जिसमें पिछला बकाया 1501, बैंक में राशि 31 मार्च 2018 तक 3,24,403, आय अप्रैल 2018 तक 1,37,004 कुल मिलाकर 4,62,908 में से व्यय अप्रैल 2018 तक  47,415 रुपए और ट्रस्ट के पास पड़ी राशि  4,15,493.51 रुपए है। इसके साथ ही आश्रम में चौकीदार रखने और रसोइयों के वेतन वृद्धि के बारे में भी चर्चा की गई। गौर हो कि वृद्धाश्रम ट्रस्ट अतिरिक्त आवासों का निर्माण कर रहा है, जिसमें न्यासियों से विशेषकर आग्रह किया गया है कि अगर कोई शख्स अपने लिए कमरा, रसोई, बाथरूम का निर्माण अपने स्तर पर करना चाहे तो आश्रम द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार कर सकता है। उसके लिए कुछ लोगों द्वारा अग्रिम राशि ट्रस्ट में जमा की गई है, परंतु अभी तक उनके मुताबिक रहन सहन के लिए शर्तें पूर्ण तौर पर तय नहीं की गई हैं, जिसके लिए  बैठक में विशेष चर्चा की गई। यद्यपि अभी तक शर्तों पर पूर्ण तौर पर सहमति नहीं बन सकी। अध्यक्ष पदम सिंह गुलेरिया ने कहा कि जल्द ही नियम निर्धारित कर लिए जाएंगे।  इस अवसर पर प्रेम सैनी, कर्नल यूसी चंदेल, डॉक्टर कपिल, सुरेंद्र सिंह चंदेल, मेहर चंद चंदेल, उत्तम चंद शर्मा, डीएस कपूर, रोशन लाल शर्मा, केसी कश्यप, डॉक्टर जगदीश शर्मा, कांशी राम, लक्ष्मण, पद्ममा शर्मा, गायत्री शर्मा, गुलशन खां, केडी निराश, गोवर्द्धन लाल, दर्शन कालिया, निर्मल शर्मा, कुसुम सूद, निर्मला शर्मा, पीसी समेत अन्य मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App