शरारा- शरारा हर तरफ शरारा…

By: May 20th, 2018 12:08 am

जी हां आप महिलाओं और लड़कियों  की पहली पसंद बन गई है शरारा। आज हर लड़की, महिला हर कोई शरारा अंदाज ड्रेस में दिख रही हैं।  इसे आप पार्टी में भी और ऑफिस में भी डाल सकती हैं। शरारा ड्रेस में आप लंबी कमीज भी सिलवा सकती हैं और छोटी कमीज में दोनों ही ड्रेस में यह सुंदर दिखेगा।

बूटेदार कुर्ता एवं शरारा

नीले रंग की बूटेदार प्रिंटेड कुर्ती के साथ प्लेन क्रीम रंग का शरारा शानदार दिखेगा और इसे आप आम भी पहन सकती हैं।

पीस प्लेन शरारा

नारंगी रंग के शरारा के साथ नीले रंग की हाथों से बारीकी से किए गए काम की कुर्ती भी बहुत सुंदर दिखेगी।

मैरून फॉक्स जॉर्जेट शरारा

जार्जेट और शिफॉन के कपड़े में मैरून शरारा भी अच्छा लगेगा।

तपेटा सिल्क शरारा

नीले और ग्रे रंग के समायोजन में शरारा आधुनिक लुक देता है। आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

कॉटन सिल्क शरारा

बैंगनी रंग के शरारा के साथ हरे रंग की कटिंग वाली कुर्ती भी आपके ऊपर चार चांद लगा देती है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App