सरकाघाट में गरजी कांग्रेस 

By: May 28th, 2018 12:05 am

सरकाघाट —प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर की अगवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा और कमरतोड़ महंगाई के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन किया और महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को उपमंडलाधिकारी (ना.) के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष  लश्करी राम, जिला कांग्रेस महासचिव व उपप्रधान कलथर सुनील शर्मा, सचिव विद्यासागर, पूर्व चेयरमैन  उमा देवी, पूर्व जिला परिषद लता ठाकुर, पूर्व प्रधान कलथर व प्रधान दलित सैल चुनी लाल, शहरी कांग्रेस प्रधान अश्वनी गुलेरिया, उपप्रधान सुरेश कुमार, प्रधान पटड़ीघाट लेखराम, अध्यक्ष सेवादल कश्मीर सिंह, अधिवक्ता व पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, अधिवक्ता नरेश शर्मा, राजेश कुमार, प्रधान खुड़ला राजकुमारी, प्रधान चंदैश कुलदीप शर्मा, उपप्रधान  थौना प्रकाश ठाकुर, पूर्व प्रधान जमनी लीला ठाकुर व अग्रणी संगठनों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस वस्र सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App