सीएम 31 से चंबा में

By: May 28th, 2018 12:05 am

 चंबा —मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 मई से चंबा जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री चुराह, चंबा व डलहौजी हल्के में करोडों रुपए की विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास की रस्म अदायगी करेंगें। मुख्यमंत्री चुराह, चंबा व सलूणी में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगें। प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री के पहली मर्तबा चंबा जिला के दौरे पर आने को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने हेतु भाजपाइयों ने तैयारियां आरंभ कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे की आहट के साथ ही प्रशासनिक अमला भी सजग हो गया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चंबा दौरे का प्रारूप भी तय हो गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने चंबा जिला के दौरे की शुरूआत चुराह हल्के से करेंगें। 31 मई को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हेलीकाप्टर के जरिए भंजराडू हेलीपैड पर लैंड करेंगें। मुख्यमंत्री भंजराडू बस अड्डे परिसर की आधारशिला रखेंगें। मुख्यमंत्री तीसा- बुईन सडका का भूमि पूजन भी करेंगें। मुख्यमंत्री बैरागढ मार्ग पर शुकराली नाला पर करोडों रुपए की लागत से निर्मित पुल का उदघाटन करेंगें। तदोपरांत मुख्यमंत्री संपर्क मार्ग जुनास, तरेला- गुइला और तरेला-भुरास संपर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगें।  मुख्यमंत्री देहग्रां में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगें। दोपहर बाद मुख्यमंत्री भंजराडू से चंबा हल्के का रूख करेंगें। चंबा में चौगान नं दो में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के बाद विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगें। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन के पास निर्मित होने वाली सीआईडी कार्यालय कम आवासीय भवन का नींव पत्थर रखेंगें। मुख्यमंत्री पक्काटाला- बालू मार्ग की आधारशिला रखने के बाद चंबा- जुम्महार मार्ग के विस्तारीकरण, लुडडू-बांट के मेटलिंग टायरिंग, और करियां में रावी नदी पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगें। मुख्यमंत्री सांझ पहर परिधि गृह परिसर चंबा में लोगों की समस्याएं सुनेंगें। 31 मई को मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव चंबा में रहेगा। पहली जून को मुख्यमंत्री सुल्तानपुर में एफसीआई गोदाम का शिलान्यास करने के बाद डलहौजी हल्के का रूख करेंगें। मुख्यमंत्री घराटनाला व रोलाह नाला पर पुलों के निर्माण का भूमि पूजन करेंगें। मुख्यमंत्री डलहौजी हल्के के भलेई में निर्मित 33/11 केवी सब स्टेशन का लोकापर्ण करेंगें।  मुख्यमंत्री संलदरी नाला पर पुल का नींव पत्थर रखने के बाद सलूणी में एक जनसभा को संबोधित करेंगें।  मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम डलहौजी में रहेगा। मुख्यमंत्री डलहौजी में भी लोगों की समस्याएं सुनेंगें। दो जून को मुख्यमंत्री सवेरे दस बजे बनीखेत हेलीपैड से दिल्ली को उडान भरेंगें।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App