सेब के 400 पौधे जले

By: May 25th, 2018 12:25 am

नेरवा की किरण पंचायत के मनेवटी में भीषण अग्निकांड

नेरवा— नेरवा तहसील की उत्तराखंड की सीमा पर स्थित किरण पंचायत के मनेवटी  में भीषण अग्निकांड में सेब के करीब चार सौ फलदार पौधे झुलस गए। बुधवार को दिन के समय मनेवटी में जंगल की तरफ घासनियों में आग लग गई व करीब दो अढ़ाई बजे तेज हवाएं चलने से यह आग मनेवटी निवासी सही राम के सेब के बागीचे में तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर आग पर बुझाने का भरसक प्रयास किया, मगर तेज हवाओं ने आग में घी का काम करते हुए आग ने बागीचे को अपनी चपेट में ले लिया व फलों से लदे सेब के पौधे बुरी तरह झुलस गए। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक आग अपना रौद्र रूप दिखते हुए यह अपना काम कर चुकी थी। सही राम ने बताया कि उसके बागीचे में सेब के स्पर किस्म के 10 से 15 साल के चार सौ के करीब पौधे लगे थे। सभी पौधे फलों से भरे हुए थे परंतु भयानक अग्निकांड ने सभी पौधों को फलों सहित झुलसा कर रख दिया है। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने बताया कि प्रभावित व्यक्ति द्वारा उन्हें अभी तक कोई भी सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App