सोलन में कांग्रेस एक्टिव मोड में

By: May 28th, 2018 12:06 am

 सोलन —सोलन जिला में कांग्रेस एक्टिव मोड़ में हैं। भाजपा की नीतियों, कानून व्यवस्था को लेकर बीते कई दिनों से कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं तथा भाजपा सरकार व प्रशासन की एक भी चूक को राजनीतिक रूप से भुनाने मे कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है।  केंद्रीय आलाकमान से मिले निदेर्शों पर प्रदेश कांग्रेस के नेता सरकार के खिलाफ  रोष को अब मंडल स्तर पर ले गए हैं। पीसीसी का कांग्रेस पर अब पूरा कंट्रोल नजर आ रहा है तथा कभी पीसीसी से दूर रहने वाले कांग्रेसी नेता अब मुख्यधारा में लौटने की जुगत में है। जिले में अभी जितने भी विरोध प्रदर्शन हुए उनमें ऐसे कई नेता भी शामिल हुए जिन्हें कभी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू लॉबी फूटी आंख नहीं सुहाती थी किन्तु बदलते समीकरणों से ऐसे नेताओं की राजनीतिक सोच में भी यकायक बदलाव आ गया है। अब सड़कों पर कांगे्रस नेता एकजूट होकर उतरने के लिए मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस का यह एक्टिव मोड़ कब तक स्थिर रहता है यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा लेकिन प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी का यह अवश्य कहना है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक जारी रहेगा।

जंगल की आग से वन संपदा राख

जिला भर में एक सप्ताह के भीतर आग की कई घटनाएं हुईं। इसमें वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। सैकड़ों जीव-जंतु आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि वन विभाग व अग्निशमन की ओर से आग पर काबू पाने की पुरी कोशिश की गई। लेकिन आग की लपटें थमने का नाम नहीं ले रहीं।

ड्यूटी में कोताही बरतने पर पांच सस्पेंड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने पर पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। एसपी मधुसूदन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

वोल्वो बसों की समयसारिणी

   सुबह                                 रात्रि

  9ः15                               9ः15

  9ः45                            10ः00

  11ः15                            10ः30   12ः13                            11ः30

सुर्खियां

  राष्ट्रपति दौरे के दौरान खराब हुई एंबुलेंस

 लक्कड़ बाजार में नाबालिगों ने दुकान में लगाई सेंध

 कुनिहार के समीप जंगल में आग लगने से झुलसी महिला

अपकमिंग इवेंट्स

 30 मई को नगर परिषद करेगी हाई कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल

 सोलन में होगा संस्कृत का महा सम्मेलन 30 मई को

  मंत्री डा. राजीव सहजल लेंगे अधिकारियों की बैठक

 जिला प्रशासन की तरफ से शूलिनी मेले की तैयारियों से संबंधित बैठकें

राष्ट्रपति ने नौणी विवि में बांटी डिग्रियां

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नौणी विवि का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां छात्रों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने मेधावी छात्रों को डिग्री एवं मेडल भी वितरित किए

अवैध भवन निर्माण की सूची तैयार

हाई कोर्ट के आदेशानुसार नगर परिषद सोलन से अवैध निर्माण की सूची तैयार की गई। इस दौरान टीसीपी एक्ट से पूर्व बने भवनों  से संबंधित दस्तावेजों को भवन मालिकों से मंगवाया गया।

शख्सियत : बसंत ने विदेशों में छोड़ी शास्त्रीय संगीत की छाप

सोलन के रहने वाले बसंत मधुर भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में व्यापक रूप से स्वीकार किए गए तबला वादक व सम्मानित कलाकार हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और मधुर स्वभाव ने सुनिश्चित किया गया है कि उन्हें पूरे न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में भारतीय शास्त्रीय संगीत के दायरे में एक रचनात्मक कलाकार के रूप में काफी लोकप्रिय है। जानकारी के अनुसार संगीतकारों के परिवार में पैदा हुए बसंत मधुर ने भारत के  विभिन्न राज्यों, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर के युवा त्योहारों में कई पुरस्कार प्राप्त किए। इसके अलावा वह समय-समय पर अखिल भारतीय रेडियो और टेलीविजन, आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन में बतौर कलाकार काम कर चुके है। मधुर वर्ष 2002 में न्यूजीलैंड गए और सरगम स्कूल ऑफ इंडियन म्यूजिक की स्थापना की।  बसंत अब तक 500 से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षित किया, जिनमें से कुछ छात्र बहुत ही उच्च स्तर तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहे हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App