स्टेट चैस में कनिष्क शर्मा पहले नंबर पर

By: May 28th, 2018 12:04 am

हमीरपुर — राज्य स्तरीय अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता में रविवार को पहले दिन स्टैंडर्ड चैस के तीन राउंड खेले गए। इसमें लड़कों के वर्ग में कनिष्क शर्मा पहले, उदयवीर सिंह दूसरे, करणवीर सिंह तीसरे और आदित्य गर्ग चौथे स्थान पर बने हुए हैं। लड़कियों के वर्ग में पहले दिन कश्वी ठाकुर, श्रेय गुलेरिया तीन-तीन अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई हैं। प्रदेश राज्य चैस एसोसिएशन सचिव सुदर्शन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ कांगड़ा शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने प्राइवेट कालेज हमीरपुर में किया। उनके साथ मंडी शतरंज एडहॉक समिति के चेयरमैन संजीव पराशर भी मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App