स्वतंत्र भारतीय महिलाओं की आदर्श पूजा बेदी

By: May 6th, 2018 12:10 am

सेलिब्रिटी जोड़ी प्रोतिमा और कबीर बेदी की बेटी होने की वजह से, पूजा बेदी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। इससे वह काफी विख्यात हो गईं…

पूजा बेदी एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं और वर्तमान समय में एक सेलिब्रिटी टॉक शो ‘जस्ट पूजा’ की मेजबानी कर रही हैं। इनका जन्म 11 मई, 1971 में हुआ था। सेलिब्रिटी जोड़ी प्रोतिमा और कबीर बेदी की बेटी होने की वजह से, पूजा बेदी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। जिससे वह काफी विख्यात हो गईं। वह जल्द ही मुक्त और स्वतंत्र भारतीय महिलाओं की आदर्श बन गईं। 1997 में, पूजा बेदी के 26 वर्षीय भाई सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। ठीक अगले साल हिमालय की तीर्थयात्रा पर रास्ते में भू-स्खलन होने के कारण इनकी मां प्रोतिमा का निधन हो गया। पूजा बेदी ने फरहान इब्राहिम से शादी की और इनके दो बच्चे आलिया 28 नवबंर, 1997 और उमर 19 फरवरी 2000 हैं।

पूजा बेदी के फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में निर्माता जग मुंद्रा की फिल्म विषकन्या से हुई। इसके बाद इन्होंने कुछ और भी फिल्में जैसे 1992 में अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ 1993, सनी देओल के साथ फिल्म ‘लुटेरे’ 1993, फिर 1 अक्तूबर 1995 में आतंक ही आतंक और फिर तेरी कहानी याद आई आदि में अभिनय किया। पूजा बेदी ने विवाह के बाद बालीवुड को छोड़ दिया।

इस समय पूजा बेदी टेलीविजन टॉक शो की मेजबानी कर रही हैं, जिसे जूम चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। टॉक शो को शुरुआत में पेज 3 कहा जाता था, लेकिन इस समय इसको जस्ट पूजा नाम दिया गया है। वह कई समाचार पत्रों के लिए लेखन करती हैं। पूजा बेदी ने लाफिसिएल फेमिना और द वीक के लिए भी लिखा है। उनका रचनात्मक कौशल उनकी दो पुस्तकों और ए टि प्रेग्नेंसी में स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया है। पूजा बेदी काया स्किन क्लीनिक और कंट्री क्लब सीसीआईएल इंडिया की ब्रांड एंबेसेडर हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App