सीबीएसई 12वीं में बेटियों का दबदबा

By: May 27th, 2018 12:12 am

नई दिल्ली— केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजे में नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने 499 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप-3 पोजिशन पर नौ स्टूडेंट्स हैं, जिनमें से सात लड़कियां हैं। गाजियाबाद की अनुष्का चंद्रा दूसरे स्थान पर रहीं और 498 अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर लुधियाना की आस्था बांबा, जयपुर की चाहत भारद्वाज, हरिद्वार की तनुजा कापरी, नोएडा की सुप्रिया कौशिक, गाजियाबाद के नकुल गुप्ता और क्षितिज आनंद के साथ मेरठ की अनन्या सिंह हैं। इन सभी को 497 अंक मिले हैं। टॉपर्स की सूची में नोएडा और गाजियाबाद के विद्यार्थी छाए हुए हैं। टॉप-10 में पांच छात्र नोएडा और गाजियाबाद से हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत भी लड़कों की तुलना में 9.32 फीसदी अधिक है। क्षेत्रवार परिणामों के लिहाज से त्रिवेंद्रम क्षेत्र (97.32) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, दूसरे स्थान पर चेन्नई (93.87) और तीसरे स्थान पर दिल्ली (89.0) है। टॉपर मेघना श्रीवास्तव गाजियाबाद सेक्टर-132 स्थित स्कूल स्टेप बाई स्टेप की छात्रा हैं। इस बार 72599 उम्मीदवारों के 90 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक आए हैं। 12737 विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक हैं।

हिमाचल में 89.84 फीसदी रिजल्ट, अंकिता टॉपर

शिमला — केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड के शनिवार को घोषित परीक्षा परिणाम में हिमाचल प्रदेश का परिणाम 89.84 फीसदी रहा है। इसमें पांवटा साहिब के दि स्कॉलर्स होम स्कूल की छात्रा अंकिता राणा ने 97.6 फीसदी अंक लेकर हिमाचल में टॉप किया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App