हेमंत फौजी दौड़े सबसे तेज

By: May 21st, 2018 12:05 am

बंजार  —उपमंडल बंजार के तहत आने वाले रमणीक स्थल जिभी में रविवार को छह बजे एक सामूहिक मैराथन  का आयोजन किया गया। इस मैराथन का आयोजन अनक्रशड लीवज बांबे  और जिभी पर्यटक डिवेलपमेंट के सौजन्य से किया गया। इस मैराथन में मुख्यातिथि बंजार विधानसभा के विधायक सुरेंद्र शौरी ने शिरकत की। अनक्रशड लीवज के फाउंडर कुनाल शर्मा, जिभी पर्यटक डिवेलपमेंट के प्रधान भगवानदास राणा व अन्य लोगों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा सरकार जल्द पर्यटन के क्षेत्र में बंजार विधानसभा में पर्यटकों के लिए कई योजनाएं स्थापित करेगी और क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर अनक्रशड लीवज के फाउंडर कुनाल शर्मा ने बताया कि इस दौड़ में देश-विदेश और स्थानीय 140 के करीब प्रतिभागियों ने पंजिकरण करके भाग लिया, जिसमें 21 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में हेमंत फौजी ने एक घंटा 18 मिनट में पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान पीटर केनिया ने एक घंटा 20 मिनट में हासिल किया। तीसरे स्थान पर पवन कुमार भारतीय सेना ने हासिल किया। महिला वर्ग में प्रेमा देवी ने एक घंटा एक सेकेंड में प्रथम, अंजना ने दूसरा और  निर्मला ने तीसरा स्थान हासिल किया। दस किलोमीटर लड़कों के वर्ग में रुस्तम ने पहला, छापे राम ने दूसरा और हेम राज ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में यमुना ने पहला, सोनिया ने दूसरा और रेखा देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और दौड़ किट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तांदी पंचायत के प्रधान नरेंद्र बिडागरी, उपप्रधान जगदीश सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App