By: May 27th, 2018 12:20 am

हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत मिलेंगे गैस कनेक्शन, स्कीम लांच

शिमला— हिमाचल प्रदेश की प्रत्येक महिला को मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हा मिलेगा। इस महत्त्वाकांक्षी  हिमाचल गृहणी सुविधा योजना का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला से शुभारंभ किया है। लांचिंग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस येजना का उद्देश्य महिलाओं का सुदृढ़ीकरण व पर्यावरण संरक्षण है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित न होने वाले सभी परिवारों को गैस कनेक्शन सुनिश्चित बनाए जाएंगे। योजना के अंतर्गत रसोई गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा खरीदने के लिए 3500 रुपए का पैकेज प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा, जहां प्रत्येक घर की रसोई धुआं रहित होगी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न भागों के लोगों से उनकी समस्याओं के निपटान के बारे में वार्तालाप किया। उन्होंने इस अवसर पर जनमंच योजना की दिशा-निर्देर्शिका जारी की।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल गृहणी सुविधा योजना एक नवीन योजना है, इससे राज्य की महिलाओं का सुदृढ़ीरकरण तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 33,600 महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग ने प्रदेश के लोगों को लाभान्वित करने के लिए एक ऐप भी आरंभ किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवंर ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के कल्याण के लिए तीन योजनाएं आरंभ करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांच माह के अल्पकाल में राज्य सरकार ने कुछ ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

स्वच्छता अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर चौड़ा मैदान के अंबेडकर चौक पर डा. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित उपस्थित रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App