300 मीटर की दौड़ में छाया हरियाणा

By: May 21st, 2018 12:04 am

शिमला — 9वीं ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चेंपियनशिप में हिमाचल और हरियाणा के स्केटरों का दबदबा रहा है। चेंपियनशिप में दूसरे दिन रविवार को 300 मीटर की दौड़ों का आयोजन किया गया। 300 मीटर की दौड़ों में भी प्रदेश व हरियाणा के स्केटरों ने उमदा प्रदर्शन किया। रविवार को आयोजित ब्वॉयज अंडर-12 वर्ग में हरियाणा के दीपांशु, अजय व संदीप ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्वॉयज अंडर-14 क्वीड वर्ग में हरियाणा के सर्वोत्तम ने पहला, हरियाणा के ही करण ने दूसरा, मुंबई के पार्थ ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्वॉयज अंडर-14 वर्ग में हरियाणा के गौरव ने प्रथम, राज्यस्थान के प्रिय ने द्वितीय व अनीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स अंडर-12 वर्ग में हरियाणा की अलीशा ने पहला और हिमाचल की सीमरन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स अंडर-14 क्वीड वर्ग में दिल्ली की अनिशा व खुशी ने पहला, दूसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स अंडर-14 वर्ग में दिल्ली की गितांजलि ने पहला, प्रदेश की रिधि सूद ने दूसरा, यसमीन कौर, मनकृत ने तीसरा, गर्ल्स अंडर-16 क्वीड वर्ग में प्रदेश की गुरदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ब्यॉयज अंडर-4 क्वीड वर्ग में हिमाचल के रनवीर ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्यॉयज अंडर-8 क्वीड वर्ग में पंजाब के कुबेर प्रथम, दिल्ली के स्पर्श द्वितीय और हिमाचल के स्केटर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App