अंडर-14 खेलों में जमानाबाद स्कूल छाया

By: Jun 12th, 2018 12:05 am

कांगड़ा — कांगड़ा जोन की अंडर-14 लड़के व लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठार रानीताल में संपन्न हुई, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमानाबाद के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों की टीम ने कड़ा संघर्ष करते हुए मात्र एक अंक से पिछड़ते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पांच लड़कियों व चार लड़कों का चयन जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो कि कांगड़ा जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के डीपीई ने बताया कि स्कूल की एक लड़की (हर्षिता) व एक लड़के (अखिल) को बेस्ट रेडर का खिताब देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App