अंडर-14 खेल कैलेंडर में दो गेम्स शामिल

By: Jun 20th, 2018 12:05 am

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बोले, शंतरज-जूडो में भी खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

हमीरपुर – प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया। इस बार दो नई गेम्स को शामिल किया गया। हमीरपुर के खिलाड़ी जूड्डो व शतरंज खेलते भी नजर आएंगे। स्कूल की खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आठ अगस्त से शुरू होंगी, जबकि राज्य स्तरीय मुकाबले 14 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रारंभिक क्रीड़ा संघ हमीरपुर अंडर-14 की जिला कार्यकारिणी की बैठक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तीन वर्षों के उपरांत पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके आगामी तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें जंदडू स्कूल प्रधानाचार्य आेंकार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गलोड़ स्कूल प्रधानाचार्य मदन बन्याल, मनोह स्कूल प्रधानाचार्य अशोक सोनी और कुठेड़ा स्कूल पीईटी कमलेश कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। जलाड़ी स्कूल प्रधानाचार्य रेणु कौशल व अमरोह स्कूल प्रधानाचार्य नीना शर्मा को लेखा परीक्षक चुना गया। इसके उपरांत बैठक में खेल प्रभारी मस्तराम बडयाल ने पिछले साल की अंडर-14 खेलकूद गतिविधियों तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त मस्तराम बडयाल ने पिछले वर्ष का वित्तीय लेखा-जोखा भी संघ कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया। इसे संघ कार्यकारिणी ने ध्वनी मत से पारित किया। इस वर्ष दो नए खेलें शतरंज व जूड्डो भी अन्य खेलों के साथ शमिल की गई। इनमें शतरंज खेल खंड स्तर पर लड़के व लड़कियों तथा जूडो खेल जिला स्तर पर लड़कों तथा लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न होगी। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी ने वर्ष 2018-19 का अंडर-14 स्तर की खेलों का कलैंडर भी जारी किया गया। भोरंज की खंड स्तरीय खेलें सीसे भुक्कड़ में, हमीरपुर की राजकीय उच्च पाठशाला सासन में और सुजानपुर में सीसे करोट में छह से आठ अगस्त तक खेली जाएगीं। बिझड़ी की सीसे घंघोट में, टौणीदेवी की राजकीय उच्च पाठशाला गुलेला में और नादौन की सीसे रैल में 12 से 14 अगस्त तक आयोजित करवाई जाएंगी। लड़कियों की जिला स्तरीय खेलें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं मेें 17 से 20 अगस्त तक खेली जाएंगी। लड़कों की जिला स्तरीय खेलें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुजानपुर में 24 से 27 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। लड़कियों के कोचिंग कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में 28 से दो सितंबर तक करवाया जाएगा। लड़कियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग (मंडी)में चार से सात सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। लड़कों का मेजर कोचिंग कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैड़ में 10 से 15 सितंबर तक, लड़कों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मेजर गे स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा (किन्नौर) में 18 से 21 सितंबर, जिला स्तरीय लड़के व लड़कियों की दौड़कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में दो से पांच अक्तूबर, लड़कों का माइनर कोचिंग कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में सात से 12 अक्तूबर, लड़कों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता माइनर गे स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा (ऊना) में 14 से 17 अक्तूबर, लड़कों व लड़कियों की दौड़कूद प्रतियोगिता के लिए कोचिंग कैंप राजकीय उच्च पाठशाला चौकी जंबाला में 23 से 28 अक्तूबर, राज्य स्तरीय लड़के व लड़कियों की दौड़कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में 30 से तीन नवबंर तक और राज्य स्तरीय लड़के व लड़कियों की शतरंज प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर (मंडी) में 13 से 14 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App