अग्निकांड पीडि़तों को तिरपाल, कंबल, राशन

By: Jun 22nd, 2018 12:07 am

नाहन — विश्व मानव रूहानी केंद्र नवांनगर कालका की ओर से मानवता की सेवा की दिशा में जिला सिरमौर के हरिपुरखोल में गुरुवार को अग्निकांड से प्रभावित 10 परिवारों के पीडि़त लोगों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कमेटी के राज्य निगरानी समिति के सदस्य महेंद्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रभावित परिवारों को तिरपाल, कंबल, बरतन व राशन आदि वितरित किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रीता देवी,रूहानी केंद्र की ओर से महेंद्र सिंह, गुरपाल शर्मा, नामदेव, महेंद्र पाल, निशांत पाल, ओम प्रकाश, प्रदीप सिंह मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App