आईएमए ग्रेजुएशन में मंडी के पराक्रम प्रथम

By: Jun 3rd, 2018 12:07 am

मंडी— देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए)  की ग्रेजुएशन सेरेमनी में मंडी के कोटली के पराक्रम सिंह चौहान ने मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए पराक्रम सिंह को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। समारोह में भारतीय सैन्य अकादमी के कमांडेंट एसके झा, अन्य अधिकारी व माता-पिता उपस्थित रहे। समारोह में पराक्रम सिंह को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की डिग्री प्रदान की गई। आर्मी कैडेट कालेज में तीन साल के कठोर प्रशिक्षण के दौरान पराक्रम सिंह ने हर एक मापदंड पर प्रथम रहकर इलाके के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने एसीसी-111 कोर्स में भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के सभी कैडेट में से प्रथम रहकर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। इनकी प्राथमिक और सेकेंडरी शिक्षा लुहारडू, भरगांव व कोटली के सरकारी स्कूल में हुई। वर्ष, 2009 में भारतीय थल सेना में क्लर्क के पद पर शामिल हुए और फिर वर्ष, 2015 में कमीशन प्राप्त कर भारतीय सैन्य अकादमी में प्रवेश किया। अब वह एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद में भारतीय थल सेना में अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और रिश्तेदारों को दिया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App