आधी रात को डीजे बंद करवाने पर जमकर पीटा

By: Jun 19th, 2018 12:05 am

 भोरंज  —आधी रात तक बज रहे डीजे को बंद करने के लिए कहा तो दो भाइयों ने व्यक्ति की पिटाई कर दी। इसके साथ गाली-गलौज की व उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा निवासी गांव बलोखर ने यह शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि बीते रविवार को बलोखर में डीजे लगा हुआ था। रात 11ः30 बजे गांव कुछ लड़के उसके पास आए और उन्होंने बताया कि बलोखर निवासी दो भाई दोनों डीजे बंद नहीं करने दे रहे। इस पर उसने प्रीतम शर्मा व विक्रम शर्मा को कहा कि 11ः30 बज गए हैं, आप डीजे वाले को जाने दो। इस पर दोनों भाइयों ने उसका रास्ता रोककर इसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकियां दी हैं। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App