आनी स्कूल में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम

By: Jun 20th, 2018 12:05 am

आनी – सरकार शिक्षा के सुदृढीकरण के लिए  संकल्प है और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार होने से गांव के युवा शिक्षित हो रहे हैं और विशेतयः छात्राओं को शिक्षा सहित अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह बात मंगलवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक किशोरीलाल सागर ने आनी स्थित राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय में शुरू हुई छात्रा वर्ग की अंडर-19 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर में कही।  विधायक किशोरीलाल सागर ने अपने संबोधन में कहा  कि वर्तमान प्रदेश सरकार के अभी मात्र छह माह के कार्यकाल में आनी विधानसभा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर हुआ है, जिसमें आठ नई सड़कों के निर्माण कार्य शुरू हुआ है।जिनमें आनी में 80 लाख रुपए की लागत से बनने बाले आधुनिक खेल परिसर की आधारशीला रखी जा चुकी है, जबकि आनी में ही परिवहन निगम के सब डिपो का भी स्वयं वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ कर दिया है। इस मौके पर विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, महामंत्री दुनीचंद, वरिष्ठ भाजपा नंेता गंगा राम चंदेल,जीवन ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अन्नु ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर,प्रदेश युवा मोर्चा सचिव वेद ठाकुर, योगेश वर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम सागर, भाजपा नेत्री शशि मल्होत्रा, गोयला आजाद, सदंीपना ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, मीडीया संयोजक हरीश शर्मा, यशवर्धवन शर्मा, सुभाष शर्मा, जिला पार्षद लोकेंद्र कुमार, एक्सइएन आईपीएच  रविंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान, एसएमसी अध्यक्ष गुलाब ठाकुर, खेल संयोजक सुशील कुमार, प्रधान उषा चौहान, दीपीका शर्मा,चुन्नी लाल, दीपू, तिलकराज शर्मा, मदन शर्मा, सहित अन्य कई कार्यकर्ता, एसएमसी के सदस्य, तथा विभिन्न स्कूलों के प्रभारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App