ऊना के हंबोली में बारहमासी आम का पौधा

By: Jun 5th, 2018 12:10 am

ऊना- ऊना के गांव हंबोली में अग्रणी बागबान चिरंजी लाल ने बारहमासी आम की उन्नत किस्म से आम की फल-फसल लेनी शुरू कर दी है। घर व खेतो में बागीचे लगाकर फल फसल लेने वाले चिरंजी का बेटा अजय कुमार भी इन पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करता है। अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने आम के पौधे नर्सरी से लिए थे। इन पौधों को एक साल बाद ही अंकुर निकलने शुरू हो गए और आम की फसल देनी शुरू कर दी। अब यह आम फल फसल 12 माह मिल रही है। इसमें लंगड़ा, दशहरी एवं अन्य किस्मों के आम मिल रहे है।  फसल को देखने के लिए बागबान आ रहे हैं और बागबान की मेहनत की प्रशंसा कर रहे हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App