कल्याण ज्वेलर्ज की ऐड में ‘मिस हिमाचल’

By: Jun 13th, 2018 12:08 am

बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन व जया बच्चन संग स्क्रीन शेयर करेंगी रामपुर की एंजल गोयल 

रामपुर बुशहर — रामपुर जैसे छोटे शहर की बेटी एंजल गोयल मुंबई में मॉडलिंग का चमकता हुआ चेहरा है। फिल्मी पर्दे के महानायक अमिताभ बच्चन व जया बच्चन के साथ एंजल गोयल कल्याण ज्वेलर के विज्ञापन में नजर आएंगी। एंजल ने  ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2014’ का ताज पहनने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एंजल ने अब तक कई विज्ञापनों में काम किया है। एंजल आईटी की छात्रा रही हैं। एंजल के पिता ब्रिजेश गोयल ने बताया कि वह बेहद खुश हैं कि उनकी बेटी दुनिया भर में हिमाचल का नाम चमका रही है। एंजल की मां जयश्री ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।

बेटियों को मुकाम तक पहुंचा रहा ‘दिव्य हिमाचल’

एंजल के पेरेंट्स ने ‘दिव्य हिमाचल’ का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर एंजल को मीडिया ग्रुप का ‘मिस हिमाचल’ जैसा मंच न मिलता तो वह आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पातीं। ‘दिव्य हिमाचल’ ने प्रदेश की बेटियों के सपनों को पंख लगा दिए हैं। मीडिया ग्रुप बेटियों को राह दिखाकर मुकाम तक पहुंचा रहा है। एंजल गोयल ऐमजॉन, स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक, हल्दीराम, कजरी साड़ी, इंडियन लेदर संघ के विज्ञापनों पर कवर गर्ल बन चुकी हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App