कविता

By: Jun 24th, 2018 12:05 am

 अच्छे बच्चे

 हम बच्चे अच्छे स्कूल के,

पक्के अपने हैं उसूल के।

 हिल-मिलकर सब संग में पढ़ते हैं।

दूरी रखते क्रूर से।

कदम बढ़ाकर पथ पे चलेंगे,

बुरे कर्म से सदा डरेंगे।

विजय पताका हम गाड़ेंगे,

लोग देखेंगे दूर से।

 कटु वचन न हम बोलेंगे,

सच की तराजू पर तौलेंगे।

थाल सजा के करेंगे पूजा,

जलेंगे दीप कपूर के।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App