कांगड़ा भाजपा में विरोध की चिंगारी

By: Jun 7th, 2018 12:05 am

 कांगड़ा —शक्तिपीठ माता श्री बजे्रश्वरी मंदिर में लंबे अरसे के बाद गठित ट्रस्ट के सदस्यों में जिस तरह से कांगड़ा भाजपा के निष्ठावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजरअदाज करके कुछ कांग्रेसी व दूसरी विधानसभा नगरोटा के लोगों को शामिल किया गया है, उससे कांगड़ा भाजपा में भारी रोष उत्पन्न होने के बाद विरोध की चिंगारी निकलने लगी हैं। कांगड़ा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यहां तक कह दिया कि आगामी लोकसभा चुनावों में व किसी भी कीमत पर भाजपा का काम नहीं करेंगे। कांगड़ा भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांगड़ा में क्या भाजपा कार्यकर्ताओं की कमी थी, जो बाहरी विधानसभा के लोगों को शामिल किया गया। कांगड़ा भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ कांग्रेसी लोगों की भाजपा में अंदरखाते घुसपैठ होने के कारण वर्षों से भाजपा का निःस्वार्थ काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ है। कांगड़ा के कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी थे, जिनका नाम मंदिर ट्रस्ट के लिए कांगड़ा मंडल द्वारा हाइकमान को भेजा गया था, लेकिन भाजपा में कार्यकर्ताओं से ज्यादा पैठ रखने वाले कांग्रेस व दूसरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कांगड़ा भाजपा मंडल को बौना साबित करते हुए कांगड़ा भाजपा के लोगों को लिस्ट से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद कांगड़ा भाजपा के लोगों ने दोटूक शब्दों में कहा कि अगर उन्हें अपनी पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठनी पड़ी, तो वे पीछे नहीं हटेंगे। इस बारे  जिला भाजपा के अध्यक्ष संजय चौधरी का कहना है कि जो हुआ, उससे कार्यकर्ता को ठेस पहुंचना जायज है। वह जल्द ही इस बारे पार्टी के अध्यक्ष से मिलेंगे तथा कांगड़ा के कार्यकर्ताओं को हक दिलाएंगे।

भाजपा मंडल कांगड़ा प्रधान के बोल

भाजपा मंडल कांगड़ा प्रधान रमेश बराड़ का कहना है कि यह पहली बार हुआ कि कांगड़ा छोड़ कर दूसरी जगह के लोगों को ट्रस्ट में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ, उनकी समझ से परे है और यह किस लेवल पर हुआ, उन्हें नहीं पता, लेकिन अपने कार्यकर्ताओं की आवाज को वे हाइकमान के आगे जरूर उठाएंगे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App