कांगड़ा में बजा चुनावी बिगुल… हलचल तेज

By: Jun 18th, 2018 12:05 am

हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों का बिगुल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा जिला से बजाया है। धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के सम्मेलन में कांग्रेस नेताआें ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए पार्टी का एक्का दिखाया। हालांकि धर्मशाला में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने अपनी ही पार्टी में गुटबाजी करने वालों को भी मंच से सुना दी। इसके अलावा धर्मशाला में हुए सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा जिला को एक संगठनात्मक जिला बनाने का भी प्रस्ताव पारित कर दिया। वहीं, इस सम्मेलन में शामिल नहीं हुए पूर्व मंत्री जीएस बाली से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनके निवास स्थान पर पहुंच गए।

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद

शांता कुमार                कांगड़ा-चंबा     9418030630

जिला कांगड़ा के विधायकों के मोबाइल नंबर

नाम                    विस क्षेत्र  मोबाइल

किशन कपूर          धर्मशाला  9816650007

पवन काजल          कांगड़ा    9816601600

अरुण कुमार          नगरोटा    9816290032

मूल्ख राज प्रेमी       बैजनाथ   9736687373

आशीष बुटेल         पालमपुर  9816034443

विपिन परमार         सुलाह     9418015555

रविंद्र धीमान          जयसिंहपुर            9816763700

सरवीण चौधरी        शाहपुर     9418181777

रमेश धवाला          ज्वालामुखी            9418091115

होशियार सिंह         देहरा       8219559933

विक्रम ठाकुर      जसवां परागपुर           7807113202

राकेश पठानिया       नूरपुर      9418020103

सुजान सिंह पठानिया फतेहपुर   9218056603

कुश्ती में अभिषेक ने जीता सिल्वर मेडल

जवाली – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरियाल में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का दबदबा रहा। जवाली स्कूल वालीबाल में विजेता रहा। कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में अभिषेक ने सिल्वर,  42 किलोग्राम वर्ग में सुनील ने सिल्वर,  55 किलोग्राम वर्ग में मनीष ने सिल्वर तथा 60 किलोग्राम वर्ग में शुभम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जवाली स्कूल में पहुंचने पर स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसीपल रूप लाल सहित स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

सोशल मीडिया में धर्मशाला की छवि को धक्का

पर्यटन नगरी धर्मशाला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी रही। धर्मशाला के समीपवर्ती एक निजी होटल में पहुंचे दिल्ली के पर्यटक ने होटल प्रबंधन पर मारपीट के आरोप लगाते हुए एक पोस्ट अपडेट की थी। इस पोस्ट को थोड़े ही समय में हजारों शेयर तथा कमेंट मिले थे। इससे धर्मशाला की छवि को भी धक्का लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्यटन विभाग ने भी पर्यटकों के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए विभाग ने होटल प्रबंधन को जुर्माना भी लगाया।

दस्तावेज अधूरे होने पर 71 होटलों को नोटिस

मकलोडगंज-धर्मशाला में अवैध होटलों पर शुरू हुई कार्रवाई का दौर अभी भी जारी है। न्यायालय के आदेशों के बाद नगर निगम तथा टीसीपी विभाग के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह क्षेत्र में स्थित होटलों का दौरा कर निर्माण संबंधी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर करीब 71 होटलों को नोटिस भी जारी किए गए। साथ ही इन अनियमितताआें को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश भी होटलियर्स को जारी किए गए हैं।

राजस्थान की धूल से कांगड़ा में घुटन

राजस्थान की धूल ने पर्यटन नगरी धर्मशाला-मकलोडगंज सहित समूचे जिला को काफी परेशान किया। आसमान में छाई धूल के चलते उमस भरी गर्मी ने भी लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। इस धूल से श्वास रोगियों को काफी समस्या हुई। हालांकि इस धूल को बारिशे ने धो दिया। वहीं,  हर दिन हो रही बारिश के चलते अब जिला कांगड़ा में धान की रोपाई का कार्य भी जोरों पर शुरू हो गया।

देहरा गोपीपुर से पहले लेफ्टिनेंट जनरल बने जगदीप कुमार

नगरोटा सूरियां – कांगड़ा जिला के नैहरनपुखर  देहरा गोपीपुर निवासी  लेफ्टिनेंट जनरल जगदीप कुमार शर्मा देहरा से पहले सैन्याधिकारी हैं, जिन्हें सेना के वरिष्ठ सैन्याधिकारी के रूप में तीन सितारों से सुशोभित  लेफ्टिनेंट जनरल रैंक का पद प्राप्त हुआ है। मध्य कमान मुख्यालय लखनऊ की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी सिन्हा ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल जगदीप कुमार शर्मा ने अभी हाल ही में मध्य कमान के चीफ  ऑफ  स्टाफ  सीओएस का पदभार संभाला है। विदित है कि मध्य कमान भारतीय सेना का सबसे बड़ा एवं सामरिक दृष्टिकोण से एक महत्त्वपूर्ण कमान है। गार्गी सिन्हा ने बताया  कि कांगड़ा जिला एक बड़ा सैन्य भर्ती बेस है और लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा को मध्य कमान के चीफ  ऑफ स्टाफ  के रूप में तैनाती इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

भवारना के गांव में रिश्ते तार-तार

जिला कांगड़ा में पिछले सप्ताह एक रिश्तों को तारतार करने वाला मामला सामने आया। भवारना  के एक गांव में एक पौत्र दामाद ने अपने रिश्ते में सास बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पीडि़त महिला के पति की मृत्यु पिछले वर्ष हो चुकी थी और वह घर में अकेली रहती थी। आरोपी ने महिला को घर में अकेली देख इस वारदात को अंजाम दिया था तथा यह बात किसी को न बताने की भी धमकी दी थी। दोबारा जब आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया तो उसने घटना की जानकारी गांव की अन्य महिलाआें को दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App