किन्नौर की कहानी, न शिक्षा न पानी

By: Jun 6th, 2018 12:05 am

रिकांगपिओ — किन्नौर में स्वास्थ्यएं शिक्षा, पानी जैसी जरूरी सुविधएं आम जनमानस को नहीं मिल पा रही  है। किनौर में शिक्षा के क्षेत्र में हालात यह हो गए है कि एक माह में एक ही स्कूल से पांच अध्यापको का स्थानांतरण करने से स्कूल की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। सरकार ने एक माह के भीतर ही किन्नौर के सपनी स्कूल में प्रिंसिपल सहित पांच अध्यापकों का तबादला कर दिया। इस से स्कूल में पड़ रहे बच्चों के पढ़ाई पर सीधा प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह बात किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा। नेगी ने बताया कि इस समय किन्नौर में दो दर्जन के करीब ऐसे स्कूल है जहां पर साइंस,  कॉमर्स, मैथमेटिक्स, इंग्लिश जैसे टीचर तैनात नही है। ऐसी तरह कई अन्य जरूरी विषयों के अध्यापक भी कई स्कूलों में नही है। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का भविष्य क्या होगा इस पर भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला  का एक मात्र क्षेत्री अस्पताल रिकांगपिओ का ओपीडी मात्र तीन डाक्टरों के सहारे चल रहा है। इस दौरान उन के साथ जिला कांग्रेस प्रवक्ता सूर्य बोर्स, पूह ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता तेजस्वी नेगी, प्रदेश इंटक सचिव कुलवंत नेगी,  कांग्रेस कार्यालय सचिव भारत लाल नेगी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App