किन्नौर की सड़कों-पुलों को दस करोड़

By: Jun 23rd, 2018 12:05 am

 रिकांगपिओ —रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त सभागार में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने की। बैठक में परियोजना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी, परियोजना सलाहकार समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, परियोजना सलाहकार समिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति अध्यक्ष सूरत नेगी, जिला परिषद अध्यक्षा प्रीतेश्वरी देवी व परियोजना सलाहकार समिति कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक में जनजातीय उपयोजना की वर्ष  2017-18 तथा वर्ष 2018-19 के तहत चल रही योजनाओं पर विभागवार वितिय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कहा गया कि वर्ष 2017-18 में जनजातीय उपयोजना के तहत कृषि एवं संबद्व सेवाओं पर लगभग दो करोड़ 85 लाख रुपए, प्रारंभिक शिक्षा पर लगभग चार करोड़ 37 लाख रुपए, सड़कों व पुलों पर लगभग आठ करोड़ दस लाख रुपए, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण पर लगभग दो करोड़ 30 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। बैठक में बताया कि जनजातिय उपयोजना वर्ष 2018-19 में कृषि एवं संबद्व सेवाओं के लिए लगभग दो करोड 96 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया है और सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए लगभग नौ करोड़ 86 लाख रुपए, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए लगभ्ग 3 करोड़ 64 लाख रुपए का बजट प्रावधान रखा गया है। इस दौरान यह भी कहा कि जिला किन्नौर में जनजातीय उपयोजना वितिय वर्ष 2018-19 के तहत ऐलोपैथि के लिए लगभग 4 करोड 69 लाख व आर्युवेद के लिए लगभग एक करोड़ 38 लाख रुपए का बजट प्रावधान रखा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App