किसानों को बताईं सरकारी योजनाएं

By: Jun 23rd, 2018 12:05 am

 सिहुंता  —भारत सरकार के कृषि कल्याण अभियान के तहत सिहुंता पंचायत हाल में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कृषि विभाग केंद्र सरू चंबा के सौजन्य से आयोजित की गई कार्यशाला में किसानों से कृषि के साथ ही अन्य विभागों की ओर से जनहित के संबंध में उपलब्ध करवाई जा रही योजनाओं की जानकारी हासिल की। डा. अनुराग शर्मा कीट वैज्ञानिक एवं भोला सिंह प्रोजेक्ट निदेशक  कृषि ने बताया कि यह उपक्रम भारत सरकार की ओर किसानों के लिए चलाया गया है। इसमें भटियात की सात पंचायतों के गांव को चुना गया है। उन्होंने बताया कि इस दस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत, कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्सय विभाग सामूहिक रूप से किसानों के उथान पर कार्य करेंगे। इस उपलक्ष्य पर कृषि विभाग की ओर से किसानों को बीज के साथ दस से 20 किसानों को औजार उपलब्ध करवाए गए। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र सरू के वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, किचन गार्डन के साथ कैं चुआ खाद को लेकर ताकनीकी ज्ञान दिया। इस दौरान किसानों एवं लोगों को बताया कि पशुपालन विभाग सभी पशुओं का टीकाकरण करेगा। वहीं उद्यान विभाग हर परिवार को कम से कम पांच-पांच फलदार पौधे वितरित करेगा।  कार्याशाला में सिहुंता पंचायत प्रधान दिनेश कुमार, उपप्रधान, वार्ड सदस्य एवं कृषि प्रसार अधिकारी सिहुंता डा. आदर्श पुरी के अलावा आत्मा से पंकज, विशाल सहित 40 से अधिक किसानों ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App