कौल सिंह फिर बन सकते हैं प्रदेशाध्यक्ष

By: Jun 13th, 2018 12:04 am

कांग्रेस लैस जिला में होगी नई शुरूआत, नई प्रभारी आने से भी बने आसार

मंडी— प्रदेश कांग्रेस की नई प्रभारी रजनी पाटिल के हिमाचल के पहले दौरे से कांग्रेस की अंदर की राजनीति में जबरदस्त उबाल आना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र और कांग्रेसलैस हो चुके मंडी जिला से एक बार फिर कांग्रेस अब नई शुरूआत करने की तैयारी में है। सूत्रों पर अगर विश्वास करें तो कांग्रेस हाइकमान एक बार फिर से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकती है। इसे लेकर कांग्रेस के अंदर नए समीकरण भी बनते हुए नजर आ रहे हैं। कौल सिंह ठाकुर इससे पहले भी दो बार लगातार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं और उस समय भी प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ही थीं। इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सबसे बुरी हालत मंडी जिला में ही है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के जिला में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने और जयराम ठाकुर के सामने मजबूत विपक्ष देने के रूप में कांग्रेस हाइकमान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है। हालांकि लोकसभा चुनावों में मंडी संसदीय क्षेत्र से कौल सिंह को इस बार कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाने की अटकलें चली हुई हैं, लेकिन कांग्रेस की नई प्रभारी के आने के बाद कांग्रेस के अंदर नए समीकरण बने हैं

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App