क्या आप जानते हैं?

By: Jun 3rd, 2018 12:04 am

* छछूंदर एक रात में लगभग 300 फीट की दूरी तक खोद सकता है।

*   एक आदमी साल भर में औसतन 1460 सपने देखता है

*  कॉकरोच सिर कटने के बाद भी कई सप्ताह तक जिंदा रह सकता है। दरअसल वह सिर कटने से नहीं, भूख से मरता है।

* गधे की आंखों की स्थिति कुछ ऐसी होती है कि वह अपने चारों पैरों को एक साथ देख सकता है।

* ऊंट की आंख में तीन पलकें होतीं हैं जो उन्हें रेगिस्तान में उड़ने वाली रेत से बचाती हैं

*  बिजली की कुर्सी का आविष्कार एक दंत चिकित्सक ने किया था।

*  बिल्ली का पेशाब अंधेरे में चमकता है।

* सूर्य, धरती से 330 गुना बड़ा है

*  हर साल लगभग 2500 बाएं हाथ से काम करने वाले लोग, उन वस्तुओं व उपकरणों का उपयोग करने से मारे जाते हैं जिन्हें दाएं      हाथ से काम करने वाले लोगों के लिए बनाया जाता है

*  किसी भी वर्गाकार सूखे कागज को आधा-आधा करके 7 बार से अधिक बार नहीं मोड़ा जा सकता।

*  दुनिया के लगभग आधे अखबार अकेले अमरीका और कनाडा में प्रकाशित होते हैं।

*  एक वायलिन बनाने में लकड़ी के 70 विभिन्न आकार के टुकड़े लगते हैं।

* आकाशीय बिजली कड़कने से जो तापमान पैदा होता है वह सूर्य की सतह पर पाए जाने वाले तापमान से पांच गुना ज्यादा होता है।

*  जब कांच टूटता है तो इसके टुकड़े 3000 मील प्रति घंटा की गति से छिटकते हैं।

* यदि कभी आप आइसलैंड जाएं तो वहां कभी भी रेस्त्रां में बैरे को टिप न दें। ऐसा करना वहां अपमान समझा जाता है।

*  लास वेगास के जुआघरों में घडि़यां नहीं होतीं।

*  अपनी गुफा से निकलते समय, चमगादड़ हमेशा बायीं तरफ  को ही मुड़ते हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App