गर्मियों में लगाएं ये पौधे

By: Jun 24th, 2018 12:05 am

गर्मी में तापमान बढ़ रहा होता है, तब हम लोग घर को ठंडा रखने के लिए कई तरीकों का सहारा लेते हैं। घर में कूलर, पंखा, एयर कंडीशनर के बिना रहना मुश्किल लगने लगता है। इस कारण हम लोग ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां हमे ठंडक महसूस हो सके। वैसे तो घर को ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनर लगवाए जाते है, लेकिन जरूरी नहीं हर व्यक्ति इसे लगवा सके। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आज हम आपको कुछ पौधे बताएंगे, जिन्हें घर में लगाने से गर्मी में भी घर कूल-कूल बना रहता है। इससे साधारण लोग भी अपने घर को ठंडा रख सकते है, बस आपको करना क्या है कि इन पौधों को अपने घर या आंगन में लगाना है। आइए जानते है उन पौधों के बारे में, जो एसी के बिना भी घर को ठंडा रखेंगे। इनसे घर के आसपास का वातावरण भी ठंडा रहेगा।

फर्न

फर्न नमी बनाए रखने में काफी मददगार है। कमरे में लगा यह पौधा हवा को साफ  और तरोताजा करने के साथ-साथ गर्मी को भी कम करता है। इसके अलावा यह पौधा घर में लगा बेहद खूबसूरत भी लगता है।

स्नेक प्लांट

अन्य पौधों की तरह स्नेक प्लांट भी रात में ऑक्सीजन छोड़ता है। साथ ही तापमान को कम रखता है। इसके अलावा यह पौधा विषारी पदार्थों जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइडए ट्राईक्लोरोएथिलीन, बेंजीन, टोल्यूनि आदि को सोखकर हवा को शुद्ध बनाता है।

ऐरेका पाम ट्री

यह पौधा प्राकृतिक रूप से नमी बनाकर रखता है, जिससे घर हमेशा ठंडा-ठंडा और आरामदायक लगता है। यह हवा से नुकसानदायक पदार्थों को भी दूर कर देता है।

गोल्डन पोथोस

इस पौधे को सिल्वर लाइन या डेविल्स एवी भी कहा जाता है। इसकी सदाबहार पत्तियां कमरे की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ घर का वातावरण भी ठंडा रखती हैं। इसको अधिक पानी की जरूर नहीं होती।

फिचुस ट्री

इसे वीपिंग फिग भी कहा जाता है। यह हवा को साफ  करता है और गर्मी को सोख लेता है। इसकी देखभाल काफी आसान है क्योंकि इसे पानी ज्यादा जरूरत नहीं होती।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App