जन्मदिन पर तो शुभ बोलते वीरभद्र सिंह

By: Jun 24th, 2018 12:04 am

शिमला— जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए वार का जवाब देते हुए श्री सुक्खू ने कहा कि जन्मदिन के मौके पर शुभ बोलना चाहिए। उन्हें पहली दफा निमंत्रण दिया गया था, जिसका मान करना हमारी संस्कृति है। जन्मदिन वाले दिन शुभ बोलना चाहिए और राजनीति नहीं होनी चाहिए। शुभ बोलने पर कोई जीएसटी नहीं लगता। उनके साथ राजेश धर्माणी और रोहित ठाकुर भी गए थे। इनके होलीलॉज आने से पूर्व वीरभद्र सिंह ने मीडिया के सामने कहा था कि सुक्खू को अध्यक्ष बनाए रखना कांग्रेस के लिए आत्मघाती है। इसके बाद सुक्खू होलीलाज गए थे। उधर, पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली शनिवार को तो होलीलाज नहीं आए, मगर चर्चा है कि वह शुक्रवार शाम को ही वीरभद्र सिंह से मुलाकात कर गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App