जोर-आजमाइश के साथ बरसेंगे तीर

By: Jun 24th, 2018 12:05 am

सोलन  —सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने शनिवार को यहां राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के दूसरे दिन अखाड़ा पूजन के साथ पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। डा. सहजल ने इस अवसर पर कहा कि हमारे कुश्ती एवं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों ने वर्तमान समय में अपनी प्रासंगिकता सिद्ध की है। ये खेल आज पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं तथा व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत सफल हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि इन खेलों में रुचि लें। कुश्ती प्रतियोगिता में इस वर्ष महिला तथा पुरुषों की विभिन्न श्रेणियों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। शूलिनी मेले के अवसर पर पारंपरिक ठोडा खेल का भी विधिवत शुभारंभ हुआ। राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने ठोडा खेल का शुभारंभ किया। खेल में चार ठोडा दलों ने भाग लिया। ठोडा खेल के विभिन्न पार परिक दलों को उपायुक्त एवं मां शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने सम्मानित किया।  प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर, सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डा. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तीर्थानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्र सिंह, भाजपा मंडल के महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, ठोडा आयोजन समिति के अध्यक्ष नेत्र सिंह,कंडाघाट बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल कश्यप, युवा भाजपा नेता संदीप शर्मा, अजय बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, भाजपा के पदाधिकारी, जिला के वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App