ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Jun 23rd, 2018 12:05 am

मैं विदेश कब जाऊंगी?

-सिमरन, शिमला

आपकी कुंडली में विदेश यात्रा का योग तो बनता है, लेकिन इस साल यह संभव नहीं है। 2019 में आपको विदेश जाने के अवसर मिलेंगे।  शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

भविष्य में मेरी आर्थिक स्थिति कैसी होगी?

-निधि, सोलन

आपको कुछ समय के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, परिस्थितियां इसके बाद सुधरेंगी। पन्ना और फिरोजा पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

मुझे सफलता नौकरी या व्यवसाय किसमें मिलेगी?

                                                   –  मोनिका, ऊना

आपका भविष्य बहुत अच्छा होगा, लेकिन इसके बावजूद आपको अपने उद्देश्य को पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। आप पहले नौकरी करेंगी, लेकिन आप नौकरी कुछ समय के लिए ही करेंगे। सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?         

                                            -संजीव गर्ग, कांगड़ा

समय अभी 11 मई, 2019 तक संतोषजनक नहीं है। आपकी कुंडली में राहु की भावदशा ठीक नहीं है, इसके बाद आना वाला समय आपके करियर के लिए ठीक रहेगा। लाल मूंगा और नक्षत्र माणक पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

मुझे संतान प्राप्ति कब होगी?         

– मंजू जैन, सुंदरनगर

आपको संतान प्राप्ति के संकेत 2019 और 2020 के मध्य बनते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ समय लग सकता है। सफेद जिरकन और फिरोजा पहनना आपके लिए अच्छा रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App