ट्रेड वार से महंगे होंगे सेब-बादाम-अखरोट

By: Jun 25th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— अमरीका ने स्टील और एल्युमिनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया था। भारत ने इसके जवाब में कुछ उत्पादों के आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया। इनमें से 28 उत्पादों पर यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी, जबकि आर्टेमिया (एक प्रकार का झींगा) पर वृद्धि चार अगस्त से प्रभावी होगी। परिणामस्वरूप सेब, बादाम और अखरोट जैसे फल व मेवे महंगे हो जाएंगे। भारत ने सेब, बादाम, अखरोट, चने जैसे कृषि उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी 20 से 90 फीसदी तक बढ़ा दी है।  उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले हफ्ते ही विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को उन 30 उत्पादों की सूची सौंपी थी, जिन पर वह 50 फीसदी तक शुल्क बढ़ सकता है।  पहले बादाम पर प्रति किलो 35 रुपए इंपोर्ट ड्यूटी थी, जो अब बढ़कर 42 रुपए प्रति किलो कर दी गई है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद अब खाने-पीने की ये चीजें भारत में महंगी मिलेंगी। भारत व यूएस के इस ट्रेड वार से व्यापारी चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस फैसले का सबसे ज़्यादा असर बादाम पर पड़ेगा, क्योंकि भारत बादाम का सबसे बड़ा आयातक देश है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App