डगशाई से शुरू होती है सरसा घाटी

By: Jun 13th, 2018 12:05 am

परवाणु, बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़ आदि मुख्य औद्योेगिक शहर हैं। मैदानों के साथ लगती इस घाटी में स्थापित इन औद्योेगिक शहरों ने इस जनपद को हिमाचल में महत्त्वपूर्ण स्थान दिलवाया है। इस घाटी की शुरुआत डगशाई से होती है, जो कुम्हारहट्टी के समीप एक पहाड़ी शिखर पर स्थित है…

गतांक से आगे…

क्यारदा दून घाटी

वास्तविक दुन घाटी यमुना तथा निचली डारथी पहाडि़यों के मध्य स्थित है, जिसे गिरि तथा बाटा नदियां सिंचित करती हैं। लगभग सौ वर्ष पूर्व इस  क्षेत्र में घने जंगल थे तथा कई प्रकार के मांसाहारी जीव यहां पाए जाते थे।  राजा शमशेर प्रकाश के शासन काल में यहां लोगों ने बसना शुरू किया। इस घाटी की मुख्य फसलें हैं- मक्का, गेहूं, अदरक, जौ तथा गन्ना, पांवटा शहर तेज  गति से औद्योगिकीकरण की दिशा की ओर अग्रसर है। इस घाटी के लोग सामान्यतः धन संपन्न हैं। क्यारदा घाटी की  साथी घाटियां जिला सोलन की सपरों घाटी व दून घाटी है, जिनकी मिट्टी उपजाऊ है जो कृषि  के साथ-साथ गैर-मौसमी सब्जियों के उत्पदन के लिए भी उपयोगी हैं। बीसवीं शताब्दी के अंतिम दशक से यहां बड़े पैमाने पर नकदी फसलों का उत्पादन किया जा रहा है।

सरसा घाटी

यह घाटी कालका से लेकर नालागढ़ तक फैली हुई है। मुख्यतः इस घाटी में कई औद्योगिक केंद्र स्थित हैं, जिनके कारण इसे, औद्योगिक घाटी भी कहा जाता है। परवाणु, बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ आदि मुख्य औद्योेगिक शहर हैं। मैदानों के साथ लगती इस घाटी में स्थापित इन औद्योेगिक शहरों ने इस जनपद को हिमाचल को महत्त्वपूर्ण स्थान दिलवाया है। इस घाटी की शुरुआत डगशाई से होती है, जो कुम्हारहट्टी के समीप एक पहाड़ी शिखर पर स्थित है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App