डा. वीके रतन जीएनए विश्वविद्यालय के वीसी

By: Jun 22nd, 2018 12:06 am

फगवाड़ा— डा. वीके रतन को जीएनए विश्वविद्यालय फगवाड़ा का वाइस चांसलर नियुक्त किया है। श्री रतन को 37 साल का टीचिंग, रिसर्च और प्रशासनिक सेवाओं का अनुभव है। यही नहीं, उन्होंने जापान के दो अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कार्य किया है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में में इंस्टीच्यूट ऑफ कैमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चेयरमैन पद पर काम किया है। डा. वीके रतन इंडिया कैमिकल इंजीनियर, जो कि टेलर एंड फ्रांसिस ग्रुप यूके की ओर से पब्लिश है, नामक किताब के संपादक भी हैं। डा. रतन को 2013 में इंस्टीच्यूट के सबसे उच्च पद, यानी अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App