डीएवी कालेज कांगड़ा में फ्रेशर पार्टी

By: Jun 10th, 2018 12:10 am

कांगड़ा – एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में जमा दो के विद्यार्थियों द्वारा जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर छात्रों-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर एकल नृत्य, स्किट, पंजाबी एवं पहाड़ी गीत एवं समूह नृत्य में बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। नारी सशक्तिकरण पर प्रदर्षित की गई स्किट को बहुत सराहा गया। जमा एक की छात्रों ने रैंप वॉक की। ओस मिश्रल मिस फ्रेशर एवं आर्यन मिस्टर फ्रेशर चुने गए। स्निग्धा मिस पर्सनेलिटी एवं अयन भारद्वाज मिस्टर पर्सनेलटी चुने गए। इस कार्यक्रम की एंकरिंग जमा दो के आदित्य एवं शैलजा ने की। सभी छात्रों ने इस पार्टी के आयोजन की अनुमति के लिए प्राचार्य डा. बलजीत सिंह पटियाल का धन्यवाद किया

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App