दोपहियां वाहनों के लिए खुली नो एंट्री जोन

By: Jun 21st, 2018 12:05 am

नाहन —को-आपरेटिव बैंक नया बाजार नो एंट्री जोन को अब दो पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। यह बात रोड़ सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर ने कही।  बुधवार को रोड़ सेफ्टी क्लब व  यातायात पुलिस ने जिला प्रशासन के आदेश के बाद  को-आपरेटिव बैंक नया बाजार नो एंट्री जोन खोल दिया गया है। कई वर्षों से बंद पड़े इस जोन  में अब दो पहिया वाहन गुजर सकेंगे। विशाल तोमर ने बताया कि इससे पहले दो पहिया व अन्य वाहनों को दिल्ली गेट चौक से होकर नया बाजार पहुंचना पड़ता था। जिसके  चलते दिल्ली गेट पर जाम की समस्या भी बन जाती थी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में डीसी व एसपी  से बातचीत की गई। जिसके बाद इस जोन को दो पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। विशाल तोमर ने बताया कि रोड़ सेफ्टी क्लब यातायात पुलिस के साथ मिलकर समय-समय पर वाहन चालकों को यातायात के बारे में जागरूक करता रहता है। यातायात प्रभारी एएसआई लेखराज ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार को-आपरेटिव बैंक नया बाजार नो एंट्री जोन को 15 दिन के लिए ट्रायल बेस के लिए खोला गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App