नंगल जरियालां में मरी मछलियां

By: Jun 24th, 2018 12:10 am

घनारी —घनारी क्षेत्र के नगल जरियालां में मिया के तालाब में गंदगी की भरमार हो गई है। रखरखाव के अभाव के चलते यह समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी हैं। वहीं, साथ ही अब इस तालाब में कुछ समय पहले डाली गई मछलियां भी मरना शुरू हो गई हैं। तालाब की सफाई और दीवार के लिए कुछ वर्ष पहले लाखों रुपए की राशि खर्च हुई थी। लेकिन एक बार फिर इस तालाब को गंदगी ने जकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार तालाब में पोलिथीन फेेंका जा रहा है। यहां पर अधिकतर शराबी लोगों को जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर शराब पीने के बाद बोतलें, गिलास फेंक देते हैं। वहीं, अधिकतर स्थानीय लोग भी कूड़ा कचरा यहां पर ही फेंक देते हैं। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। अब इससे तालाब की मछलियां मरना शुरू हो गई हैं। वहीं, तालाब की गंदगी से अब स्थानीय लोंगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों को भी भी अवगत करवाया गया लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाए गए। जिसके चलते समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों अशोक कुमार, रोशन लाल, सुरेंद्र कुमार, विक्की, प्रीतम का कहना है कि तालाब में गंदगी की बदबू अब तो घरों तक पहुंच रही है। आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार है। उधर, पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, उपप्रधान सुशील कुमार का कहना है कि तालाब में कूड़े और मरी मछलियों को हटाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मछलियां ऑक्सीजन की कमी से मरी है। इस कारण तालाब में चूना पाउडर डलवाया जा रहा है। इससे पानी में ऑक्सीजन बढ़ती है। वहीं, तालाब की सफाई के साथ चारदीवारी पर रंग-रोगन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों और दुकानदारों को तालाब में कचरा नहीं फेंकने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App