नगर निगम में सियासी द्वंद्व, पार्षदों ने महापौर उपमहापौर के खिलाफ खोला मोर्चा

By: Jun 25th, 2018 12:05 am

शिमला -नगर निगम महापौर और उपमहापौर को लेकर फिर से सियासती द्वंद चल रहा है। महापौर की कार्यप्रणाली से रूष्ट पार्षद महापौर को हटाने की मांग कर रहे है। हालांकि पहले कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोला था, मगर अब भाजपा के ही पार्षद महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठे हैं। भाजपा के पार्षदों ने मेयर के कार्य पर नाखुशी जताई थी। इस बाबत भाजपा पार्षदों ने शिक्षा मंत्री को पत्र भी सौंपा था। महापौर व भाजपा पार्षदों के बीच चल रही यह बगावत मुख्यमंत्री सहित संगठन तक पहुंच गई है। इसको सुलझाने के लिए बैठकों का दौर भी चला था, मगर अभी तक उक्त बागबान शांत होते नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में अभी भी महापौर व उप महापौर पद के लिए गोटियां फिर भी जा रही है। जो इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि संगठन के हस्तक्षेप में अभी बगावत के रूष्ट शांत है। मगर 29 जून को प्रस्तावित हाउस में हंगामा बरपने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

शिमला में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर काफी संख्या में समर्थक जुटे और धूमधाम से जन्मदिवस मनाया। इस अवसर कांग्रेस के अधिकांश नेता भी पूर्व मुख्यमंत्री की जन्मदिवस की बधाइयां देने पहुंचे।

कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया का दौर

शिमला के कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया का दौर चल रहा है। शिमला के संजौली कालेज में सबसे अधिक छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। 4300 प्रोस्पेक्ट्स बिके हैं। इसके अलावा आरकेएमवी में 3400 से अधिक और कोटशेरा में 25 के करीब प्रोस्पेक्ट्स बिके है। सोमवार कालेजों मैरिट सूची जारी की जाएगी।

गेयटी में बिकी 80 हजार की पुस्तकें

ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में योग्दा सत्संग सोसायटी ने छह दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया। पुस्तक मेले में अध्यात्म से जुड़ी पुस्तकें सहित स्वामी योग्दानंद की आटोबायोग्राफी पर आधारित पुस्तकें लगाई गई थीं। मेले में करीब 80 हजार रुपए की पुस्तकें की बिक्री हुईं।

रैड जून मार्किट में

सेब सीजन आरंभ हो गया है। सेब की अर्ली वैरायटी का सेब रैड जून फल मंडियों में पहुंच गया है। ढली फल मंडी में रैड जून की करीब 150 पेटियां पहुंच चुकी है, जो 400 से 600 रुपए प्रति बॉक्स के हिसाब से बिकी। सेब के यह बॉक्स प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से पहुंचा है।

शिमला में ओलंपिक दिवस

शिमला में ओलंपिक दिवस पर फन रन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दौड़ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फन रन पर शिमला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

आपातकालीन व पुलिस के टेलीफोन नंबर

पुलिस का इमर्जेंसी नंबर -100

आग्निशमन कंट्रोल रुम का नंबर -101

सदर थाना- 2652860

छोटा शिमला थाना- 2620954

बालूगंज थाना- 2830193

ढली थाना- 2841377

न्यू शिमला -2671765

गुडि़या हेल्पलाइन-1515

होशियार सिंह हेल्पलाइन टॉल

फ्री नंबर -1090

मुख्यमंत्री ने सादगी से मनाई सालगिरह

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने वैवाहित जीवन की 23वीं सालगिरह सादगी से मनाई। सालगिरह के रोज मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना ठाकुर ने आईजीएमसी अस्पताल में जाकर कैंसर मरीजों व परिजनों को अपने हाथों से खाना खिलाया।

वीकेंड पर उमड़े सैलानी

वीकेंड पर राजधानी शिमला सैलानियों से गुलजार रही। वीकेंड पर बाहरी राज्यों से काफी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हुए है, जिससे पर्यटन कारोबार में इजाफा आया है। सैलानियों की आमद से होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है।

अपकमिंग इवेंट

 26 जून को मंत्रिमंडल की बैठक

 29 जून को नगर निगम का हाऊस

 कालेजों में आज जारी होगी मैरिट लिस्ट

  गेयटी में पुस्तक मेला आज से

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App