नोवाक जोकोविच क्वार्टर सिलिच सेमीफाइनल में

By: Jun 23rd, 2018 12:06 am

लंदन — पूर्व नंबर एक और अब विश्व रैंकिंग में 22वें नंबर पर खिसक चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बुल्गारिया के ग्रेगोर दिमित्रोव को आसानी से 6-4, 6-1 से हराकर क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। जोकोविच का क्वार्टरफाइनल में फ्रांस के एड्रियन मैनेरिनो से मुकाबला होगा। इस बीच विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने अमरीका के सैम क्वेरी को 7-6, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App