नौ साल बाद साथ

By: Jun 4th, 2018 12:08 am

बालीवुड अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। करीना कपूर खान को प्रेग्नेंसी और तैमूर की परवरिश के चलते लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहना पड़ा और अब ‘वीरे दी वेडिंग’ से उनकी वापसी हो गई है। उनकी अगली फिल्म में अक्षय कुमार हीरो होंगे। करीना अब दूसरी फिल्म के लिए भी तैयार हैं। करीना कपूर अब करण जौहर के बैनर पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा होंगी। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार भी जुड़ गए हैं। फिल्म में वह करीना कपूर के पति का रोल निभाएंगे। अक्षय को फिल्म की कहानी पसंद आई है। ये अक्षय और करीना की नौ साल बाद वापसी होगी। आखिरी बार दोनों ने ‘कमबख्त इश्क’ में काम किया था। यह फिल्म इस साल नवंबर में शुरू होगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App