पंजाब के सैलानियों का एक्सीडेंट

By: Jun 18th, 2018 12:05 am

चंबा —चंबा-खजियार मार्ग पर रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा  गई। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे। कार में सवार सभी लोग पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। घायलों का मेडिकल कालेज चंबा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार मालिक के बयान दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार खजियार से चंबा की ओर से आ रही सैलानियों की गाड़ी भनेरा के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई।  चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार पहाड़ी से टकरा दी। कार के टकराने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए चंबा भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायलों की पहचान कपिल अरोड़ा व नवीन अरोड़ा पुत्र कृष्ण लाल, प्रिया अरोड़ा पत्नी कपिल अरोड़ा व पूजा के अलावा वंशिका, हितांशी, प्रणव व वंश के रूप में हुई है। उधर, एसपी डा. मोनिका ने बताया कि कार के पहाड़ी से टकराने से इसमें सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App