पर्यटन का सहारा

By: Jun 14th, 2018 12:05 am

स्वास्तिक ठाकुर, पांगी, चंबा

113 ईको पर्यटन स्थल विकसित करने की मंशा में साफ देखा जा सकता है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पर्यटन संभावनाओं को पढ़ना शुरू कर दिया है। यह मानी हुई बात है कि अकेले पर्यटन क्षेत्र के विकास के मार्फत प्रदेश की अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार के संदर्भों को प्रभावी ढंग से संबोधित किया जा सकता है। जरूरत के मुताबिक प्रयास न होने के बावजूद आज पर्यटन न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है, बल्कि बेरोजगारी के सताए कई युवाओं को इसने स्वरोजगार का सहारा दिया। हालांकि पर्यटन क्षेत्र में आज भी पर्यटन की ऐसी संभावनाएं मौजूद हैं, जो सरकारी या निजी प्रयासों की पहुंच से दूर ही रही हैं। उन अछूत पर्यटक स्थलों को यदि विकसित किया जाए, तो यकीनन आर्थिक समृद्धि और स्वरोजगार की नई राहें खुलेंगी। उम्मीद है कि सरकार और प्रदेश की जनता की सामूहिक कोशिशों से यह पहल जल्द ही परिणाम देना शुरू कर देगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App