पेटीएम से बनी पहचान विजय शेखर शर्मा

By: Jun 20th, 2018 12:12 am

अलीगढ़ के रहने वाले विजय बचपन से ही पढ़ने में तेज थे। मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ  इंजीनियरिंग में पढ़ाई शुरू कर दी  यूपी बोर्ड हिंदी माध्यम से पढ़े विजय को अंग्रेजी से पढ़ाई में बड़ी दिक्कत आई। खाली समय में अंग्रेजी के अखबार, मैगजीन व किताबें पढ़कर विजय ने अपनी अंग्रेजी सुधारी।

 अंग्रेजी तो कुछ ठीक हुई पर बीटेक में खराब आ रहे ग्रेड की वजह से विजय का आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगा। विजय का मन क्लास लगाने में नहीं लगता था और उन्होंने कालेज जाना भी कम कर दिया। विजय हॉटमेल के सबीर भाटिया और याहू की काफी सफलता से प्रभावित थे और कुछ ऐसा ही करने का सपना देखते थे।

विजय शेखर शर्मा वर्तमान में नोटबंदी के दौर में आम जनता के लिए राहत का पैगाम लेकर आए। विजय शेखर शर्मा भारत के एक उद्यमी और पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 8 जुलाई, 1973 को हुआ। इनके पिता एक साधारण स्कूल टीचर थे। विजय शेखर

ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई दिल्ली कालेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी) से पूरी की। दिल्ली कालेज ऑफ इंजीनियरिंग की स्थापना सन् 1974 में हुई। इन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई हिंदी माध्यम से की और इसी वजह से इन्हें अपनी आगे की पढ़ाई करने में इंग्लिश के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। क्योंकि वह अंग्रेजी लिख-पढ़ नहीं पाते थे।

पेटीएम का ख्याल कब और कैसे आया-

विजय शेखर ने वर्ष 2001 में वन 97 कम्युनिकेशन नाम की कंपनी बनाई थी। मोबाइल कंटेंट के रूप में बाजार में एंट्री हुई थी। विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने स्मार्ट फोन की सुविधाओं को जाना। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की बात सोची। इसे जीरो शुल्क पर लोगों को उपलब्ध कराने की योजना बना वर्ष 2011 में पेटीएम कंपनी बना डाली।

उपभोक्ताओं को कैसे आकर्षित किया

घर बैठे फोन रिचार्ज, मूवी टिकट, रेल, बस, हवाई जहाज का टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई। इस दौरान वह पेटीएम के माध्यम से भुगतान करने आए। धीरे-धीरे कंपनी पर उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा।

विजय शेखर शर्मा ने कालेज में 15 साल की उम्र में काम करना शुरू किया और 37 साल की उम्र में कंपनी को बिलियन डालर कंपनी बना दिया।

जनता के लिए ई-ट्रांजेक्शन करने में मददगार बनकर उभरी ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम एक कदम आगे बढ़कर एटीएम लगाने की तैयारी भी कर रही है। इसे रिजर्व बैंक से मंजूरी भी मिल चुकी है और जल्द ही गांव-गांव और शहर-शहर में इसके अनूठे एटीएम होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App